Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

सोमवार, 27 नवंबर 2023

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 - डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज Of 27 November 2023 - QuiZ GyAAnigk

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी नवंबर 2023 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (27 November 2023से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- प्रधानमंत्री मोदीजी कौन-सा विमान उड़ाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं?

  1. Sukhoi.
  2. Mirage.
  3. Rafale.
  4. LCA Tejas.

Ans:- LCA Tejas.

Explain :- प्रधानमंत्री मोदीजी भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं जिन्होंने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस को उड़ाया है।

उन्होंने 25 नवंबर, 2023 को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की सुविधा का दौरा किया और एक तेजस विमान में 45 मिनट की उड़ान भरी। 



प्रश्न 2 :- कौन-सा देश चीन की मदद से एक कृत्रिम बारिश करने की योजना बना रहा है?

  1. पाकिस्तान।
  2. नेपाल।
  3. भूटान।
  4. म्यांमार।

Ans:- पाकिस्तान।

Explain :- पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए लाहौर में चीन की मदद से कृत्रिम बारिश कराने की योजना बनाई है। इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।



प्रश्न 3 :- किस देश के इमाद वसीम ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है?

  1. ऑस्ट्रेलिया के।
  2. न्यूजीलैंड के।
  3. बांग्लादेश के।
  4. पाकिस्तान के।

Ans:- पाकिस्तान के।

Explain :- पाकिस्तान के इमाद वसीम ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने 24 नवंबर, 2023 को अपने संन्यास की घोषणा की। इमाद ने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले।

उन्होंने वनडे में 986 रन और 44 विकेट, जबकि टी-20 में 486 रन और 65 विकेट लिए।



प्रश्न 4 :- आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए किस पहल की शुरूआत की गई है?

    1. चंदा पहल।
    2. अग्नि पहल।
    3. अटल पहल।
    4. नेहरू पहल।

          Ans:- अग्नि पहल।

          Explain :- आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए "आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल" (एजीएनआई) पहल की शुरूआत की गई है। यह पहल केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) द्वारा आयुष मंत्रालय के तहत की गई है।




          प्रश्न 5 :- फोर्ब्स के अनुसार 19 साल की उम्र में अरबपति बनने वाले सख्श कौन हैं?

          1. K.D. वेक्चियो।
          2. Ryan Kaji.
          3. Kim Jung-youn.
          4. Valentina Pinault

              Ans:- K.D. वेक्चियो।

              Explain :- क्लेमेंटे डेल वेचियो का जन्म 2003 में मिलान, इटली में हुआ था। उनके पिता, लियोनार्डो डेल वेचियो, दुनिया की सबसे बड़ी चश्मा कंपनी एसिलोरलग्जोटिका के चेयरमैन थे। बीते साल जून में उनकी मृत्यु हो गई।

              क्लेमेंटे के पिता की कुल संपत्ति 25.5 बिलियन डॉलर थी। उनकी पत्नी और छह बच्चों को यह संपत्ति विरासत में मिली।



              प्रश्न 6 :- किस कंपनी को ASSOCHAM द्वारा 'विविधता और समावेशन में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' का पुरस्कार मिला है?

              1. GAIL को।
              2. NTPC को।
              3. IOC को।
              4. REC Ltd को।

              Ans:- REC Ltd को।

              Explain :- 2023 में, ASSOCHAM ने भारतीय ऊर्जा वित्त निगम (REC) को "विविधता और समावेशन में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता" का पुरस्कार दिया। REC एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

              जो भारत में बिजली-बुनियादी ढांचे के लिए दीर्घकालिक ऋण और अन्य वित्तीय उत्पाद प्रदान करता है। 



              प्रश्न 7 :- अमेरिका ने 2001 से 2023 तक 213 देशों को कितने बिलियन डॉलर की सहायता दी है?

              1. 577 बिलियन डॉलर।
              2. 677 बिलियन डॉलर।
              3. 777 बिलियन डॉलर।
              4. 877 बिलियन डॉलर।

              Ans:- 677 बिलियन डॉलर।

              Explain :-  एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने 2001 से 2023 तक 213 देशों को 677 बिलियन डॉलर की सहायता दी है। इस सहायता में सैन्य सहायता, आर्थिक सहायता और मानवीय सहायता शामिल है।

              अमेरिका की सबसे बड़ी सहायता प्राप्तकर्ता देश अफगानिस्तान है, जिसे 2001 से 2023 तक 111 बिलियन डॉलर की सहायता मिली है। 




              प्रश्न 8 :- अनीश भनवाला ने ISSF World Cup Final 2023 में कौन-सा पदक जीता है?

              1. Gold 🥇 Medal.
              2. Silver 🥈 Medal.
              3. Bronze 🥉 Medal.
              4. None Of The Above.

              Ans:- Bronze 🥉 Medal.

              Explain :- भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने ISSF विश्व कप फाइनल 2023 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

              उन्होंने फाइनल में 27/35 का स्कोर बनाया। जर्मनी के फ्लोरियन पीटर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के एलआई यूहोंग ने रजत पदक जीता।





              प्रश्न 9 :- RBI ने Citibank, BoB और IOB पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया है?

              1. 10.34 करोड़ रुपये।
              2. 20.34 करोड़ रुपये।
              3. 30.34 करोड़ रुपये।
              4. 40.34 करोड़ रुपये।

              Ans:- 10.34 करोड़ रुपये।

              Explain :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Citibank, Bank of Baroda और Indian Overseas Bank पर कुल 10.34 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

              सबसे अधिक जुर्माना Citibank पर 5 करोड़ रुपये का लगाया गया है, जबकि Bank of Baroda पर 4.34 करोड़ और Indian Overseas Bank पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।



              प्रश्न 10 :- बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे किस राज्य का पहला सौर ऊर्जा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है?

              1. उत्तर प्रदेश का।
              2. गोवा का।
              3. छत्तीसगढ़ का।
              4. मणिपुर का।

              Ans:- उत्तर प्रदेश का।

              Explain :- उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पूरी तरह से सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) पर निर्भर होने वाला पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने के लिए तैयार है।

              पिछले साल से चालू, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में पूरे राजमार्ग पर सौर पैनल लगाए जाएंगे, जो न सिर्फ यात्रियों के लिए सड़क को रोशन करने में मदद करेगा। बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाईवे के किनारे के घरों के लिए ऊर्जा समाधान भी प्रदान करेगा।





              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (27 November 2023) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें