[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of February 2023 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of February 2023 3rd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz February 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi February Of 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of February 2023 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz February 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें फरवरी 2023 के तीसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of February 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन हैं, जिन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक मिशन में शामिल किया गया है?
उत्तर :- 

  • हिना खान
  • सानिया मिर्ज़ा
  • रेयाना बरनावी
  • आशिफा शेख

उत्तर:- रेयाना बरनावी।

विस्तार :- सऊदी के प्रधामंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान ने देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर रेयाना बरनावी को इंटरनेशन स्‍पेस स्‍टेशन जाने वाले दल में शामिल करने का फैसला लिया है। रेयाना बरनावी स्‍पेस मिशन पर जाने वाली सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। उनके साथ इस स्‍पेस मिशन पर एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री अली अल कर्नी भी जाएंगे। रेयाना बरनावी शोध व प्रयोगशाला विशेषज्ञ हैं। उन्‍होंने कैंसर स्‍टेम सेल्‍स के क्षेत्र में 9 साल काम किया है।



प्रश्न 2 :- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में कौन सा राज्य सबसे अधिक पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा
  • पंजाब

उत्तर:- महाराष्ट्र राज्य।

विस्तार :- खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक आयोजित किया गया था। भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5,000 से अधिक एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में हिस्सा लिया था। KIYG 2023 पदक तालिका में महाराष्ट्र 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। वहीं, हरियाणा 41 स्वर्ण, 32 रजत और 55 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।



प्रश्न 3 :- हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार कौन सा महाद्वीप 2025 तक विश्व की आधी बिजली का इस्तेमाल करेगा?
उत्तर :- 

  • अफ्रीका महाद्वीप
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
  • एशिया महाद्वीप
  • अंटार्कटिका महाद्वीप

उत्तर:- एशिया महाद्वीप।

विस्तार :- अगले तीन साल यानी 2025 तक दुनिया की आधी बिजली एशियाई देश खर्च करेंगे। इनमें चीन सबसे ऊपर है, जो अकेले 33 प्रतिशत बिजली खर्च करेगा। यह अमेरिका, यूरोपीय संघ व भारत, तीनों द्वारा खर्च की जाने वाली बिजली से अधिक है।



प्रश्न 4 :- कौन सा भारतीय क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बने हैं?
उत्तर :- 

  • चेतेश्वर पुजारा
  • मोहम्मद शमी
  • रविंद्र जडेजा
  • रविचंद्रन अश्विन

उत्तर:- चेतेश्वर पुजारा।

विस्तार :- चेतेश्वर पुजारा इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बने हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच सचिन तेंदुलकर ने खेलें हैं। तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम : सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट, राहुल द्रविड़ 163 टेस्ट, वीवीएस लक्ष्मण 134 टेस्ट, अनिल कुंबले 132 टेस्ट, कपिल देव 131 टेस्ट और सुनील गावस्कर 125 टेस्ट।




प्रश्न 5 :- T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाली भारत की पहली महिला गेंदबाज कौन बनी हैं?
उत्तर :- 

  • पूजा वस्त्रकार
  • दिप्ती शर्मा
  • राजेश्वरी गायकवाड़
  • अंजलि सरवानी

उत्तर:- दिप्ती शर्मा।

विस्तार :- महिला t20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 3 विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। दीप्ति ने अपने करियर के 89वें टी20 इंटरनेशनल मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब वह दुनिया की 9वीं महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 में 100 या इससे अधिक विकेट अपने नाम किए हैं।



प्रश्न 6 :- भारत के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट और 2500 रन पूरे कर लिए हैं?
उत्तर :- 

  • अक्षर पटेल
  • मोहम्मद शमी
  • रविंद्र जडेजा
  • रविचंद्रन अश्विन

उत्तर:- सर रविंद्र जडेजा ने।

विस्तार :- टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट और 2500 रन बनाने वाले जडेजा भारत की तरफ से पहले और विश्व के दूसरे क्रिकेटर हैं। जडेजा से पहले इंग्लैंड के इयान बाथम ने 55 टेस्ट में 250 विकेट और 2500 रन बनाए थे। जडेजा अब तक 62 टेस्ट खेल चुके हैं। टेस्ट में जडेजा ने 2593 रन और 250 विकेट भी झटके हैं। टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं।



प्रश्न 7 :- किस देश के शोधकर्ताओं ने अदृश्य गैलेक्सी की खोज की है?
उत्तर :- 

  • Germany देश के शोधकर्ताओं ने
  • Spain देश के शोधकर्ताओं ने
  • Italy देश के शोधकर्ताओं ने
  • France देश के शोधकर्ताओं ने

उत्तर:- इटली देश के शोधकर्ताओं ने।

विस्तार :- देश के शोधकर्ताओं ने अदृश्य गैलेक्सी की खोज की है। इसमें तारों का निर्माण बहुत ही ज्यादा तेज गति से हो रहा है। यह आज के उन्नत टेलीस्कोप भी देख नहीं पाए थे। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि यह गैलेक्सी Big Bang के बनने के 2 अरब साल बाद ही बनी थी।





प्रश्न 8 :- किस देश की सरकार ने यूरोप में पहली बार मासिक धर्म अवकाश प्रदान करने वाला कानून पारित किया है?
उत्तर :- 

  • Germany
  • France
  • Czechia
  • Spain

उत्तर:- स्पेन।

विस्तार :- स्पेन की सरकार ने गंभीर मासिक धर्म के दर्द से पीड़ित महिलाओं को वैतनिक चिकित्सा अवकाश प्रदान करने वाले एक कानून को मंजूरी दी है। स्पेन, ऐसा कानून पारित करने वाले पहला यूरोपीय देश है। इस तरह की सुविधाएं वर्तमान में जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया में उपलब्ध हैं। कानून के अनुसार किसी भी महिला कर्मचारी को बीमारी के वक्त जितनी छुट्टी की जरूरत होती है, उतनी ही पीरियड के वक्त होने वाले दर्द से निपटने के लिए भी छुट्टी चाहिए, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से जुड़ी हो।




प्रश्न 9 :- ड्राइव करने के मामले में दूसरा सबसे धीमा शहर कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • मसूरी
  • बेंगलुरु
  • दिल्ली
  • रायपुर

उत्तर:- बेंगलुरु (कर्नाटक)।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- UPI (Unified Payment Interface) पर RuPay (Rupee and Payment) कार्ड को जोड़ने वाला पहला निजी क्षेत्र का बैंक कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • Kotak Mahindra Bank
  • Axis Bank
  • IDFC First Bank
  • HDFC Bank

उत्तर:- HDFC (Housing Development Finance Corporation Limited) Bank।

विस्तार :-








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of February 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके फरवरी 2023 के तीसरे हफ्ते (February 2023 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें