[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of January 2023 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

रविवार, 29 जनवरी 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of January 2023 4th Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz January 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi January Of 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of January 2023 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz January 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें जनवरी 2023 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of January 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- हाल ही में आई ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1% अमीरों के पास देश की कितने प्रतिशत संपत्ति है?
उत्तर :- 

  • 10%
  • 20%
  • 30%
  • 40%

उत्तर:- 40%।

विस्तार :- Oxfam India की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत के 1 प्रतिशत अमीरों के पास 40 फीसदी की आबादी से ज्यादा की संपत्ति है। बात तो तब अजीब हो जाती है जब देश के टॉप अरबपति कोविड-19 के बाद हर रोज 3000 करोड़ रुपये की से ज्यादा की दौलत कमाई करते हैं। नवंबर 2022 तक इन अरबपतियों की संपत्ति में 121 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।



प्रश्न 2 :- किस IIT ने स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है?
उत्तर :- 

  • IIT दिल्ली ने
  • IIT मद्रास ने
  • IIT बोम्बे ने
  • IIT धनबाद ने

उत्तर:- IIT मद्रास ने।

विस्तार :- IIT मद्रास ने स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है। फिलहाल स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS की सेवाएं उन संगठनों को प्रदान की जा रही हैं जिन्हें सिक्योरिटी और प्राइवेसी की सख्त आवश्यकता है। इस स्वदेशी मोबाइल ओएस को ज्यादा भरोसेमंद माना जा रहा है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को उन एप पर अधिक कंट्रोल देता है, जो उनके डिवाइस में हैं।



प्रश्न 3 :- किस कंपनी ने हाल ही में विमेंस IPL के मीडिया राइट्स हासिल किए है?
उत्तर :- 

  • Disney Plus Hotstar
  • Zee Media
  • Sony Television
  • Viacom18

उत्तर:- वायाकॉम 18 ने।

विस्तार :- वॉयकॉम 18 ने भारत में होने वाले पहले महिला आईपीएल के लिए मीडिया राइट्स का अधिकार हासिल कर लिया है। उन्होंने यह अधिकार 951 करोड़ में हासिल किया है। इन मीडिया राइट्स के ऑक्शन ग्लोबल राइट्स के लिए तीन कैटेगरी लीनियर (TV), डिजिटल और संयुक्त (TV और डिजिटल) में आयोजित किये गए थे। वायाकॉम ने 951 करोड़ रुपये में अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए वीमेंस IPL के मीडिया राइट्स (टीवी और डिजिटल) हासिल कर लिए हैं जिसकी प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये है।



प्रश्न 4 :- हाल ही में जारी सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में कौन शीर्ष पर रहा है?
उत्तर :- 

  • शाहरुख खान
  • टॉम क्रूज
  • जैरी सीनफेल्ड
  • सलमान खान

उत्तर:- जैरी सीनफेल्ड।

विस्तार :- शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान दुनिया के 8 सबसे अमीर अभिनेताओं में इकलौते भारतीय हैं। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची जारी की थी। शाहरुख खान के पास 77 करोड़ डॉलर (करीब 6,200 करोड़ रुपये) की संपत्ति है।




प्रश्न 5 :- कौन सा राज्य भारत में सबसे ज्यादा ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने वाला राज्य बना है?
उत्तर :- 

  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- उत्तर प्रदेश।

विस्तार :- ऑनलाइन गेम खेलने के मामले में उत्तर प्रदेश के लोगों ने सबको पीछे छोड़ दिया है। भारत में लूडो डाइस, स्नैक एंड लैडर्स (सांप और सीढ़ी), कैरम, फ्रूट डार्ट, ब्लॉक पजल और पोकर जैसे गेम्स सबसे ज्यादा खेले जाते हैं। भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर बाद में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर, राजस्थान तीसरे स्थान पर और बादमें बिहार और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है। 



प्रश्न 6 :- वर्ल्ड बैंक ने किस देश को दक्षिण एशिया का सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था घोषित किया है?
उत्तर :- 

  • नेपाल
  • बांग्लादेश
  • भारत
  • पाकिस्तान

उत्तर:- पड़ोसी देश पाकिस्तान को।

विस्तार :- भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान वर्तमान में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और इसी बीच खबर आती है कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था है। देश में विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 बिलियन अमेरीकी डालर के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। देश में कुल इतना ही विदेशी भंडार बचा है कि वह केवल तीन सप्ताह के लिए ही विदेशी आयात बिलों का भुगतान करने के लिए पर्याप्त होगा।



प्रश्न 7 :- दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की जीवित इंसान कौन बन गई हैं?
उत्तर :- 

  • Julie Genelia 
  • Friday Smith
  • Rossy Hemsworth
  • María Branyas Morera

उत्तर:- मारिया ब्रान्यास मोरेरा (María Branyas Morera)।

विस्तार :- स्पेन के कैटालोनिया शहर में रहने वाली मारिया ब्रान्यास मोरेरा को दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित इंसान के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इनकी उम्र 115 साल है। मारिया ब्रान्यास मोरेरा का जन्म 4 मार्च 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। लेकिन 8 साल की उम्र में वह अपने पूरे परिवार के साथ स्पेन आ गई थीं।





प्रश्न 8 :- किस राज्य का वायनाड जिला सभी आदिवासी लोगों को बुनियादी दस्तावेज प्रदान करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है?
उत्तर :- 

  • हरियाणा
  • केरल
  • महाराष्ट्र
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- केरल।

विस्तार :- केरल का वायनाड जिला सभी आदिवासियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, चुनाव पहचान पत्र, बैंक खाते और स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी दस्तावेज और सुविधाएं प्रदान करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है। ABCD अभियान के माध्यम से 15,796 परिवारों को राशन कार्ड, 31,252 को आधार कार्ड, 11,300 को जन्म प्रमाण पत्र, 22,488 को मतदाता पहचान पत्र और 22,888 व्यक्तियों को डिजिटल लॉकर की सुविधा प्रदान की गई है।




प्रश्न 9 :- वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
उत्तर :- 

  • ऋतुराज गायकवाड़ 
  • ईशान किशन
  • शुभमन गिल
  • यशस्वी जयसवाल

उत्तर:- शुभमन गिल।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- किस देश ने चीली को 14-0 से हराकर हॉकी विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है?
उत्तर :- 

  • Japan
  • India
  • Argentina
  • Netherlands

उत्तर:- नीदरलैंड।

विस्तार :-






Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of January 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके जनवरी 2023 के चौथे हफ्ते (January 2023 4th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें