[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of January 2023 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 21 जनवरी 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of January 2023 3rd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz January 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi January Of 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of January 2023 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz January 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of January 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- भारत का पहला 5G-सक्षम ड्रोन किस टेक स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया है?
उत्तर :- 

  • Skylark Dronetech
  • IG Drones
  • IdeaForge
  • Teja Aerospace and Dynamics

उत्तर:- IG Drones द्वारा।

विस्तार :- ओडिशा के संबलपुर में Veer Surendra Sai University of Technology (VSSUT) परिसर से शुरू हुई टेक स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स (IG Drones) ने हाल ही में भारत का पहला 5G-Enabled Drone विकसित किया है जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) में सक्षम है। इस ड्रोन को स्काईवॉक (Skyhawk) नाम दिया गया है। इसका उपयोग रक्षा और चिकित्सा अनुप्रयोगों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है।



प्रश्न 2 :- गेंदों का सामना करने के मामले में T-20 International Cricket में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • शुभमन गिल
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • सूर्य कुमार यादव

उत्तर:- सूर्य कुमार यादव।

विस्तार :- सूर्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की 43वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सूर्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज़ शतक (45 बॉल में) लगाया है।



प्रश्न 3 :- किस देश ने 2030 तक सेना को आधा करने की योजना बनाई है?
उत्तर :- 

  • बांग्लादेश ने
  • श्रीलंका ने 
  • भूटान ने 
  • पाकिस्तान ने 

उत्तर:- श्रीलंका ने।

विस्तार :- श्रीलंका ने 2030 तक सेना को आधा करने की योजना बनाई है। श्रीलंका ने यह फैसला तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत और संतुलित रक्षा बल तैयार करने के लिए लिया है। वर्ष 2030 तक सेना की 200,783 की मौजूदा ताकत को घटाकर 100,000 कर दिया जाएगा।



प्रश्न 4 :- सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला Pilot कौन बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • निकिता सोनी
  • अंकिता गुप्ता
  • अनुष्का कश्यप
  • अवनी चतुर्वेदी

उत्तर:- अवनी चतुर्वेदी।

विस्तार :- भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट पहली बार देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास के लिए भारतीय दल का हिस्सा होंगी। विदेशी धरती पर होने वाले किसी भी हवाई युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली अवनी चुतुर्वेदी देशी की पहली महिला पायलट होंगी। जापान और भारत देश के बीच युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए जोधपुर से 4 सुखोई फाइटर जेट के साथ टीम जापान पहुंच गए हैं।




प्रश्न 5 :- किस देश की 28 वर्षीय 'आर बोनी गेब्रि‍इल' ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अपने नाम किया है?
उत्तर :- 

  • रूस 
  • चीन
  • अमेरिका
  • जापान

उत्तर:- अमेरिका।

विस्तार :- मिस यूएसए, आर बोनी गेब्रि‍इल को मिस यूनिवर्स 2022 के रूप में ताज पहनाया गया है। 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रि‍इल एक मॉडल, फैशन डिजाइनर और सिलाई प्रशिक्षक हैं। वह मिस यूएसए जीतने वाली फिलिपिन्स मूल की पहली अमेरिकी हैं। 71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में आयोजित की गई थी। जिसमें दुनिया भर के 84 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।



प्रश्न 6 :- हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौनसा बना है?
उत्तर :- 

  • कोलकाता
  • भुवनेश्वर
  • दिल्ली
  • गोवा

उत्तर:- दिल्ली।

विस्तार :- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों पर आधारित एक विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर था। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर सुरक्षित सीमा से दोगुने से भी अधिक था। राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 प्रदूषण चार साल में 7 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है। पीएम 2.5 के स्तर के संबंध में सबसे प्रदूषित शहरों में, दिल्ली (99.71 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) पहले स्थान पर, हरियाणा का फरीदाबाद (95.64 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) दूसरे स्थान पर और उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद (91.25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) तीसरे स्थान पर है।



प्रश्न 7 :- रेत आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने किस राज्य में विश्व की सबसे बड़ी 105 फीट लंबी हॉकी स्टीक बनाई है?
उत्तर :- 

  • तमिलनाडु
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- ओडिशा राज्य में।

विस्तार :- रेत आर्टिस्ट्स सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा राज्य में विश्व की सबसे बड़ी 105 फीट लंबी हॉकी स्टीक बनाई है। सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक 5000 हॉकी गेंदों से बनी है। पटनायक ने अपने 15 छात्रों की मदद से सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक खड़ी की थी। यह पुरुषों के हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह के लिए बनाया गया था।





प्रश्न 8 :- ‘शांति कुमारी’ को किस राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- 

  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- तेलंगाना।

विस्तार :- ‘शांति कुमारी’ को तेलंगाना राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1989 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। शांति कुमारी समुद्री जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में एमबीए किया है और दो साल तक संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों में भी काम किया।




प्रश्न 9 :- किस देश की सरकार ने पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा को शामिल करने का फैसला लिया है?
उत्तर :- 

  • China
  • Japan
  • Australia
  • Nepal

उत्तर:- Australia।

विस्तार :- ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पंजाबी भाषा को स्कूलों में शामिल करने का फैसला किया है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पब्लिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में पंजाबी भाषा को शामिल किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में छात्रों को पंजाबी पढ़ने का विकल्प होगा। ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी भाषा सबसे तेजी से बढ़ने वाली भाषा बन गई है। 2021 में पाठ्यक्रम में तमिल, हिंदी और कोरियाई भाषाओं को शामिल करने के बाद स्कूलों में पंजाबी पढ़ाए जाने पर फैसला लिया गया है।



प्रश्न 10 :- बाढ़ से उबरने और पुनर्निर्माण सहायता के लिए पाकिस्तान को अमेरिका से कितने मिलियन डॉलर मिलेंगे?
उत्तर :- 

  • 55 मिलियन डॉलर
  • 75 मिलियन डॉलर
  • 95 मिलियन डॉलर
  • 100 मिलियन डॉलर

उत्तर:- 100 मिलियन डॉलर।

विस्तार :- अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान की सहायता की है। अमेरिका ने पाकिस्तान में आए पिछले साल विनाशकारी बाढ़ के बाद रिकवरी और पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अतिरिक्त 100 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता की घोषणा की है। इसी के साथ अमेरिका का कुल योगदान 200 मिलियन डॉलर से अधिक का हो गया है।






Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of January 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके जनवरी 2023 के तीसरे हफ्ते (January 2023 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें