[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 17 सितंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी September 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें सितंबर 2022 के दूसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- भारत में क्वांटम कंप्यूटिंग को आगे बढ़ाने के लिए किस IIT ने IBM के साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- 

  • IIT मद्रास
  • IIT दिल्ली
  • IIT रोपड़
  • IIT भुवनेश्वर

उत्तर:- IIT मद्रास।

विस्तार :- भारत में क्वांटम कंप्यूटिंग को आगे बढ़ाने के लिए IIT मद्रास ने IBM के साथ साझेदारी की है। भारत सरकार ने भारत में क्वांटम डोमेन को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल देते हुए Quantum Technologies and Applications (NMQTA) पर राष्ट्रीय मिशन शुरू किया है। IIT मद्रास इस समझौते के माध्यम से 180 से अधिक संगठनों की IBM क्वांटम नेटवर्क की वैश्विक सदस्यता में शामिल हो कर पहली भारतीय संस्था बन गई है।



प्रश्न 2 :- किस राज्य का भरतौल गाँव हाल ही में ‘हर घर RO जल’ वाला पहला गाँव बना है?
उत्तर :- 

  • त्रिपुरा राज्य सरकार
  • पंजाब राज्य सरकार
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार
  • सिक्किम राज्य सरकार

उत्तर:- उत्तर प्रदेश।

विस्तार :- उत्तर प्रदेश राज्य का भरतौल गाँव हाल ही में ‘हर घर RO जल’ वाला पहला गाँव बना है। गांव के करीब 7 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में चार आरओ प्लांट लगाए गए हैं। 



प्रश्न 3 :- किस राज्य सरकार द्वारा भारत का पहला 'बायो विलेज' डिजाइन किया गया है?
उत्तर :- 

  • त्रिपुरा राज्य सरकार द्वारा
  • पंजाब राज्य सरकार द्वारा
  • गुजरात राज्य सरकार द्वारा
  • सिक्किम राज्य सरकार द्वारा

उत्तर:- त्रिपुरा राज्य सरकार द्वारा।

विस्तार :- त्रिपुरा राज्य सरकार द्वारा भारत का पहला 'बायो विलेज' डिजाइन किया गया है।



प्रश्न 4 :- किस राज्य में देश का सबसे बड़ा रब्बर डैम का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान राज्य में
  • पंजाब राज्य में
  • गुजरात राज्य में
  • बिहार राज्य में

उत्तर:- बिहार राज्य के गया में।

विस्तार :- बिहार राज्य के गया शहर में भारत देश का सबसे बड़ा रब्बर डैम का उद्घाटन किया गया है। इस डैम के निर्माण में IIT रूड़की की तकनीकी सेवा ली गई है। इस रबर डैम का नाम गयाजी डैम पर रखा गया है। और इसके निर्माण में 324 करोड़ रुपये की लागत आई है।




प्रश्न 5 :- ऐसा पहला देश कौन सा है, जिसने सूंघने वाली 'कोरोना वैक्सीन' को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 

  • पाकिस्तान
  • चीन
  • भारत
  • श्री लंका

उत्तर:- चीन ने।

विस्तार :- पड़ोसी देश चीन ने सूंघने वाली 'कोरोना वैक्सीन' को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को तियानजिन स्थित कैनसिनो बायोलॉजिक्स इंक द्वारा बनाया गया है। और इस वैक्सीन का नाम "Ad5-nCoV" रखा गया है।



प्रश्न 6 :- रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार कौन सा राज्य रणजी ट्रॉफी की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- 

  • राजस्थान राज्य में
  • पंजाब राज्य में
  • गुजरात राज्य में
  • सिक्किम राज्य में

उत्तर:- सिक्किम।

विस्तार :- रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार सिक्किम राज्य रणजी ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। सिक्किम सिर्फ तीन रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करेगा। सिक्किम पूर्वोत्तर से तीन अन्य रणजी टीमों (मिजोरम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश) की मेजबानी करेगा।



प्रश्न 7 :- HDFC बैंक ने किस राज्य में ‘बैंक ऑन व्हील्स’ का अनावरण किया है ?
उत्तर :- 

  • राजस्थान राज्य में
  • पंजाब राज्य में
  • गुजरात राज्य में
  • हरियाणा राज्य में

उत्तर:- गुजरात राज्य में।

विस्तार :- HDFC बैंक ने गुजरात राज्य में ‘बैंक ऑन व्हील्स’ का अनावरण किया है । इस सेवा के अंतर्गत, बैंक के ग्रामीण बैंकिंग विभाग ने ‘बैंक ऑन व्हील्स’ वैन लॉन्च की है जो अधिक पहुंच के लिए निकटतम शाखा से 10 से 25 किमी दूर स्थित दूरदराज के गांवों का दौरा करेगी। ग्राहक 21 बैंकिंग उत्पादों के साथ-साथ सेवाओं का फ़ायदा उठा सकते हैं।





प्रश्न 8 :- किस देश के पहले पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाले मानव रहित वायुयान ने अपनी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है?
उत्तर :- 

  • पाकिस्तान
  • चीन
  • भारत
  • श्री लंका

उत्तर:- चीन।

विस्तार :- पड़ोसी देश चीन के पहले पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाले मानव रहित वायुयान ने अपनी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है।




प्रश्न 9 :- किस देश ने एशिया कप 2022 अपने नाम किया है?
उत्तर :- 

  • पाकिस्तान
  • अफगानिस्तान
  • भारत
  • श्री लंका

उत्तर:- श्रीलंका।

विस्तार :- श्री लंका ने एशिया कप 2022 अपने नाम किया है। एशिया कप 2022 और एशिया कप के पूरे इतिहास के बारे में हमनें अपने मुख्य वेबसाईट में दी है। इस पोस्ट को जरूर पढ़ें 👉🏻 [PDF] एशिया कप महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान | Asia Cup Most Important GK Questions And Answers In Hindi - GyAAnigk



प्रश्न 10 :- किस बैंक ने भारत की पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की है?
उत्तर :- 

  • ICICI बैंक ने
  • HDFC बैंक ने
  • IDFC बैंक ने
  • SBI बैंक ने

उत्तर:- HDFC बैंक ने।

विस्तार :- HDFC बैंक ने भारत की पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की है। और यह नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NeSL) के साथ साझेदारी में किया गया है। यह बैंक गारंटी की प्रक्रिया को सरल करेगा और धोखाधड़ी और हेरफेर की संभावना को समाप्त करेगा।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of September 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके सितंबर 2022 के दूसरे हफ्ते (September 2022 2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें